
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने इन पुलिस कार्मिकों को पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की है।
इन 14 पुलिस कार्मिकों में 8 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चयन सेवा के आधार पर, जबकि 6 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चयन विशिष्ट कार्य के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” के लिए किया गया है।
सेवा के आधार पर इन 8 पुलिस कार्मिकों को मिलेगा पदक
1. नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, साइबर/एसटीएफ उत्तराखंड।
2. रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, जनपद नैनीताल।
3. भास्कर लाल शाह, पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा, उत्तराखंड।
4. त्रिवेंद्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चमोली।
5. मनीष जस्वाल, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड।
6. गिरीधर सिंह रावत, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड।
7. मोहम्मद यासीन, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड।
8. दिनेश चन्द्र, गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी।
विशिष्ट कार्य के लिए 6 पुलिस कार्मिकों का चयन
विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में दो पुलिस कार्मिक मरणोपरांत शामिल हैं।
1. स्वर्गीय मनोज मनराल, निरीक्षक, अभिसूचना, एलआईयू देहरादून — मरणोपरांत।
2. स्वर्गीय विनोद कुमार, उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, जनपद टिहरी गढ़वाल — मरणोपरांत।
3. सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, उत्तराखंड।
4. नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार।
5. शान्तनु पराशर, अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस थाना, देहरादून।
6. मनोज असवाल, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना।
मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदक के लिए चयनित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान पुलिस कार्मिकों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाभाव के साथ किए जा रहे कार्यों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से समस्त पुलिस बल को अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी।
स्वतंत्रता दिवस-2026 पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिक होंगे “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर माo मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा उत्तराखंड पुलिस के 14 पुलिस कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
इनमें 8 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवा के आधार पर तथा 6 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” प्रदान किया जाएगा।
” मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” (सेवा के आधार पर)
1. श्री नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, साइबर/एसटीएफ उत्तराखण्ड।
2. श्री रेवाधर मठपाल अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, जनपद नैनीताल।
3. श्री भास्कर लाल शाह, पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा, उत्तराखण्ड।
4. श्री त्रिवेन्द्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चमोली।
5. श्री मनीष जस्वाल, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड।
6. श्री गिरीबर सिंह रावत, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड।
7. श्री मोहम्मद यासीन, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड।
8. श्री दिनेश चन्द्र, गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी।
*विशिष्ट कार्य हेतु “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक”*
1. स्वर्गीय श्री मनोज मनराल, निरीक्षक, अभिसूचना, एलआईयू देहरादून (मरणोपरान्त)।
2. स्वर्गीय श्री विनोद कुमार, उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, जनपद टिहरी गढ़वाल (मरणोपरान्त)।
3. श्री सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, उत्तराखण्ड।
4. श्री नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार।
5. श्री शान्तनु पराशर, अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस थाना, देहरादून।
6. श्री मनोज असवाल, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना, ।
इस अवसर पर “माo मुख्यमंत्री उत्तराखंड” ने पदक हेतु चयनित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिस कार्मिकों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाभाव के साथ किए जा रहे कार्यों का सम्मान है तथा इससे समस्त पुलिस बल को अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी।



