यति नरसिंहानंद गिरि के फिर बिगड़े बोल: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‘हर घर तिरंगा’ लगाओ, नरसिंहानंद- तिरंगे का बहिष्कार करो, इस तिरंगे ने हिन्दुओं को बर्बाद किया

TheNewsAdda

https://youtu.be/pNigHiz3BQI

Viral Video of Mahant Yeti Narasimhanand Giri on Har Ghar Tiranga Program: जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और और डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरि का एक और विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नरसिंहानंद गिरि ने मोदी सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की विरोध किया है। यति ने हिन्दुओं का आह्वान करते हुए कहा कि तिरंगे का बहिष्कार करो क्योंकि इसी तिरंगे ने तुम्हें बरबाद कर डाला है। उन्होंने कहा कि हर हिन्दू के घर हमेशा भगवा ध्वज लहराना चाहिए।

यहाँ पढ़िए यति नरसिंहानंद गिरि वायरल वीडियो में आखिर क्या क्या कह रहे हैं:

“एक बहुत बड़ा अभियान इस देश में चल रहा है तिरंगे के नाम पर। ये अभियान भारत की सत्तारूढ़ पार्टी (भाजपा) चला रही है। तिरंगे बनाने का सबसे बड़ा ऑर्डर बंगाल की एक कंपनी को दिया गया है जिसका मालिक है सलाउद्दीन नाम का एक मुसलमान। दुनिया के सबसे बड़े पाखंडी अगर कोई हैं तो वो हिन्दू हैं। हिन्दुओं के दलाल मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार की बात करते हैं। चिल्ला चिल्लाकर कहते हैं कि हिन्दुओं को मुसलमानों का आर्थिक बहिष्कार करना चाहिए।

पर जब इनकी सरकार बन जाती है तो सरकारी ठेके भी मुसलमानों को देते हैं। ये हिन्दुओं के खिलाफ कितना बड़ा षड्यंत्र है। हिन्दुओं बहिष्कार करो इस अभियान का। अगर जिन्दा रहना है तो मुसलमानों को पैसे देने वाले इस तिरंगा अभियान का बहिष्कार करो। अगर अपने घर पर तिरंगा लगाना है तो कोई पुराना तिरंगा ढूंढो और लगाओ। लेकिन इस तरह से सलाउद्दीन को एक भी पैसा मत दो।

इन नेताओं को सबक सिखाओ कि ये तुम्हारे पैसे से मुसलमानों को अमीर बनाकर तुम्हारे बच्चों की हत्या का इंतजाम नहीं कर सकते। किसी भी मुसलमान के पास जब हिन्दू का पैसा जाता है तो वो जिहाद के लिए जकात देता है और वही जकात तुम्हारे और तुम्हारे बच्चों के कत्ल के लिए काम आती है। इन धोखेबाजों की बातों में मत फंसना। तिरंगे का ही बहिष्कार करो, क्योंकि इस तिरंगे ने तुम्हें ही बर्बाद कर दिया है। हर हिन्दू के घर पर हमेशा भगवा ध्वज होना चाहिए।”

अब बताया जा रहा है कि नरसिंहानंद का यह वीडियो 15 दिन पुराना है और डासना देवी मंदिर परिसर के कार्यालय में ही रिकॉर्ड किया गया है। दरअसल मोदी सरकार ने आह्वान किया है कि आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर घर घर तिरंगे फहराए जाएं और अमर शहीदों को याद किया जाए। हाल में उत्तराखंड भाजपा के नए नवेले अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा था कि जिनके घरों पर तिरंगे नहीं नजर आएंगे उनकी देशभक्ति भी संदेह के घेरे में समझी जाएगी। उम्मीद है यति पर भट्ट मुंह खोलेंगे!


TheNewsAdda
error: Content is protected !!