
Tokyo Olympics2020: टोक्यो ऑलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल मुकाबवा हार गई है। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन टीम बेल्जियम ने भारत को 5-2 से हरा दिया है। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थी। भारत इस मैच में एक समय 2-1 से आगे भी था। इसके बाद बेल्जियम में चार गोल दाग कर भारत को हार की कगार पर पहुँचा दिया। चौथे क्वार्टर में बेल्जियम की टीम की ओर से तीन गोल हुए। भारतीय हॉकी टीम के लिए ऑलिंपिक में बेल्जियम का सामना करना हाल के सालों में काफी मुश्किल भरा रहा है।
बेल्जियम ने 2012 लंदन ऑलिंपिक में भारत को 3-0 से और 2016 रियो ऑलिंपिक में 3-1 से हराया था। लंदन में दोनों टीमें पूल स्टेज में भिड़ी थीं। वहीं रियो में दोनों का सामना क्वार्टर फाइनल में हुआ था।
इस तरह 49 साल बाद सेमीफ़ाइनल में पहुँची हॉकी पुरुष टीम इंडिया की गोल्ड का सपना टूट गया है।
लेकिन अभी ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए मौका बचा हुआ है। ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में जो टीम हारेगी उसके साथ होगा। अगर भारतीय टीम वह मुकाबला जीत लेती है तो 41 साल बाद पुरुष हॉकी टीम को ऑलिंपिक मेडल मिलेगा।