Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
News BuzzPURE पॉलिटिक्सन्यूज़ 360

शहर की सरकार: बीजेपी और कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में चौंकाया

Uttarakhand Nikay Election: शुक्रवार देर शाम सत्ताधारी दल बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। नामांकन दाखिल करने के पहले ही दिन कांग्रेस ने तीन मेयर पद के लिए चेहरे घोषित किए तो बीजेपी ने नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए लिस्ट जारी की।

Share now

 

Uttarakhand Nikay Election: शहर की सरकार के लिए नामांकन दाखिल करने के पहले ही दिन कांग्रेस ने मेयर के तीन पदों पर अपने चेहरों का ऐलान कर बीजेपी की टेंशन बढ़ाने का प्रयास किया है। बीजेपी ने भी नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए पहली सूची जारी करते हुए अध्यक्ष के चेहरे घोषित कर दिए हैं।

 

The News ADDA ने पहले ही बताया था कि कांग्रेस हल्द्वानी मेयर सीट पर ललित जोशी और काशीपुर में संदीप सहगल को मेयर पद के चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है और पार्टी ने पहली लिस्ट में दोनों को टिकट दे दिया है, जबकि कांग्रेस ने श्रीनगर से मीना रावत को उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि बीजेपी शनिवार को अधिकतर सीटों पर मेयर कैंडिडेट डिक्लेयर कर सकती है। शुक्रवार को बीजेपी ने 39 नगर पालिकाओं तथा 39 नगर पंचायतों में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की।

वहीं, कांग्रेस ने श्रीनगर, हल्द्वानी और काशीपुर में मेयर कैंडिडेट डिक्लेयर करने के साथ साथ इन नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में प्रत्याशी तय कर दिए।
नगर पालिका बागेश्वर में कवि जोशी, खटीमा उमेश राठौर, बाजपुर गुरजीत सिंह गित्ते, सितारंगंज राजेश कुमार, बागेश्वर कवित जोशी, दुगडडा पूजा देवी, टिहरी कुल्दीप पंवार, कीर्तिनगर रामलाल नौटियाल, ढालवाला उर्मिला राणा, दुगड्डा धना बिष्ट, जोशीमठ श्रीमती देवेश्वरी शाह, गोपेश्वर प्रमोद बिश्ट, कर्णप्रयाग रामदयाल, गोचर संदीप नेगी, थराली सुनीता रावत, उत्तरकाशी दिनेश गौड, चिन्यालीसौड दर्शन लाल, बडकोट विजयपाल सिंह रावत, नैनीलताल सरस्वती खंतवाल, भवाली पंकज कुमार आर्य, रूद्रप्रयाग दीपक भंडारी, नगर पंचायत नानकमत्ता मनोज कुमार, शक्ति फार्म राखी विश्वास, गुलर भोज किशोर सामंत, सुल्तानपुर पट्टी मोहम्मद रफी, बेरीनाग हेमा पंत, मुनस्यारी मनोहर टोलिया, स्वर्गाश्रम जोंक बिन्दिया अग्रवाल, गरूड भावना वर्मा, कपकोट धना बिष्ट, सतपुली जितेन्द्र चोहान, थलीसैण वीरा देवी, घनसाली शंकरपाल सिंह सजवाण, चमियाला ममता पंवार, पीपलकोटी जयंती राणा, पोखरी समुन्दरा देवी, घाट मीना रौतेला, नन्द प्रयाग पृथ्वी सिंह रौतेला, पुरोला बिहारी लाल शाह, नौगाव विपिन कुमार, भीमताल सीमा टम्टा, कालाढूंगी भावना सती, तिलवाड़ा सीमा देवी, गुप्तकाशी बीना देवी, अगस्त्यमनि राजेन्द्र गोस्वामी, उखीमठ रीता पुष्पवाण को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।

 

बीजेपी ने नैनीताल नगर पालिका सीट से जीवंती देवी, रामनगर से मदन जोशी, भवाली से प्रकाश आर्या, भीमताल से कमला आर्या, कालाढूंगी से कविता वालिया को प्रत्याशी बनाया है। लालकुंआ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए प्रेम पंडित को टिकट दिया है।

असंतुष्टों को मनाया जा रहा

नगर पालिका और पंचायत सीट के लिए भाजपा से नामों का एलान होने के बाद टिकट न मिलने से अन्य दावेदारों में नाराजगी है। टिकट का एलान होते ही नैनीताल जिले के सभी विधायक और संगठन के पदाधिकारी पार्टी के निर्देशों के बाद डैमेज कंट्रोल को रोकने के लिए अन्य दावेदारों और उनके समर्थकों को मना रहे हैं।

कांग्रेस ने नैनीताल नगर पालिका से सरस्वती खेतवाल, भीमताल से सीमा टम्टा, भवाली से पंकज कुमार आर्या और कालाढूंगी से भावना सती को अपना उम्मीदवार बनाया है। रामनगर पालिका और लालकुआं नगर पंचायत के लिए अभी घोषणा नहीं की है।

जीवंती भट्ट पर भाजपा का भरोसा

सामान्य महिला के आरक्षित हुई नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर भाजपा ने जीवंती भट्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है। 18 वर्ष पूर्व भाजपा की सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखने वाली जीवंती भाजपा महिला मोर्चा की दो बार जिला अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। बताया जाता है कि जीवंती भट्ट को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी समर्थन प्राप्त है। वह लेक सिटी वेलफेयर क्लब समेत तमाम सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी हैं। जीवंती के पति सुशील भट्ट पेशे से डॉक्टर हैं और नैनीताल में अपना प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं।

कांग्रेस ने सरस्वती को दिया टिकट

महिला के लिए रिजर्व नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने डॉ. सरस्वती खेतवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। तल्लीताल बाजार निवासी खेतवाल ने पिछली दफा सीट सामान्य रहते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ा था। वह लंबे समय से समाजसेवा से जुड़ी हुई हैं और धार्मिक कार्यों में भागीदारी निभाती आई हैं। रेडक्रॉस से जुड़ीं डॉ. खेतवाल लगभग दो दशकों से अधिक समय से रक्तदाता क्लब से भी जुड़ी हुई है।

कांग्रेस को टक्कर देंगी कमला

एससी महिला के लिए आरक्षित भीमताल नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पार्टी की मंडल अध्यक्ष कमला आर्या और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीना आर्या की ओर से दावेदारी की गई थी। शीर्ष नेतृत्व ने मंडल अध्यक्ष कमला आर्या पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी का उम्मीदवार बनाया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रहने के साथ-साथ भाजपा अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रही हैं। कमला को टिकट मिलने की वजह पार्टी में उनका सक्रिय होना है। संगठन हित में किए गए कार्यों के साथ-साथ क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का उन्हें फायदा मिला है।

सीमा के काम आई सक्रियता

भीमताल नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने सीमा टम्टा को प्रत्याशी बनाया है। वह डाकबंगला वार्ड (नंबर दो) की निवर्तमान सभासद हैं। पार्टी ने उन्हें अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाकर कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा है। उनके लिए अधिकतर पार्टी कार्यकर्ता टिकट मांग रहे थे। सीमा की सक्रियता भी टिकट मिलने में काम आई।

रामनगर में मदन जोशी को मैदान में उतारा

सामान्य हुई रामनगर पालिकाध्यक्ष सीट पर भाजपा ने अपने नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी को टिकट दिया है। वह अन्य दावेदारों में सबसे आगे थे। उनके अलावा पूर्व पालिका अध्यक्ष भागीरथ लाल चौधरी, गणेश रावत, संजय डॉर्बी, मनीष अग्रवाल, सत्यप्रकाश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र खाती सहित 22 दावेदार थे। मदन सांसद अनिल बलूनी और विधायक दीवान सिंह बिष्ट के करीबी माने जाते हैं। दोनों नेताओं की करीबी का उन्हें लाभ मिला। वह वर्ष 2002 में भाजपा के वार्ड अध्यक्ष और इसके बाद उन्होंने नगर व जिले की कार्यकारिणी में कई पद संभाले। वर्तमान में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष है।

लालकुंआ में प्रेम पंडित करेंगे नैया पार

ओबीसी के लिए आरक्षित नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर भाजपा ने अपने पार्टी नेता और पूर्व सभासद प्रेमनाथ पंडित पर भरोसा जताया है। उनकी पत्नी राजलक्ष्मी पंडित नगर पंचायत की सभासद रह चुकी हैं। अनंतिम अधिसूचना में सीट पिछड़ी जाति (महिला) के लिए आरक्षित होने पर राजलक्ष्मी ने भाजपा से टिकट मांगा था।
कालाढूंगी में कविता पर बीजेपी का दांव

महिला के हाथों में जाने वाली कालाढूंगी नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर भाजपा ने निवर्तमान सभासद कविता वालिया को टिकट देकर उन पर भरोसा जताया है। कविता वार्ड नंबर दो से निवर्तमान सभासद हैं। वह पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं। वर्तमान में वह मंडल उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत है।

भवाली में प्रकाश आर्य से रोशनी की उम्मीद

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई भवाली नगर पालिकाध्यक्ष के लिए भाजपा से प्रकाश आर्या और मंडल अध्यक्ष पंकज अद्विति की ओर से दावेदारी की गई थी। पंकज को टिकट देने के लिए वाल्मीकि समाज के लोगों की ओर से भी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को पत्र भेजकर मांग की गई थी। वहीं भाजपा हाईकमान ने प्रकाश आर्या के पुराने कार्यकर्ता होने और धरातल पर सक्रिय होने के चलते उन्हें ही उम्मीदवार बनाया। प्रकाश आर्या पूर्व में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे हैं।

कांग्रेस ने मैराथन रायशुमारी के बाद ललित जोशी को हल्द्वानी मेयर के लिए अपना प्रत्याशी बनाया। तमाम कयास दरकिनार हो गए और आखिर में ललित ने ही टिकट के लिए बाजी मारी। 32 साल से कांग्रेस से जुड़े रहे राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी को पार्टी ने मेहनत और संघर्ष के रूप में टिकट दिया है। ललित का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से शुरू हुआ। उन्होंने 1991 में नैनीताल एनएसयूआई के सचिव के रूप में राजनीति में कदम रखा। वर्ष 1998- 99 में वह एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। इसके बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ अध्यक्ष का जिम्मा संभाला।

ललित जोशी कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव रहने के साथ वह एनडी तिवारी सरकार में दायित्वधारी भी रहे। व्यापार कर समिति के उपाध्यक्ष, कुमाऊं मोटर ओनर यूनियन का अध्यक्ष रहने के साथ ही जमरानी बांध आंदोलन और हल्द्वानी संघर्ष समिति के आंदोलन का नेतृत्व किया

Show More

The News Adda

The News अड्डा एक प्रयास है बिना किसी पूर्वाग्रह के बेबाक़ी से ख़बर को ख़बर की तरह कहने का आख़िर खबर जब किसी के लिये अचार और किसी के सामने लाचार बनती दिखे तब कोई तो अड्डा हो जहां से ख़बर का सही रास्ता भी दिखे और विमर्श का मज़बूत मंच भी मिले. आख़िर ख़बर ही जीवन है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!