न्यूज़ 360

BJP 1st List जनरल खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी का कटा टिकट, चैंपियन को नहीं उनकी पत्नी रानी देवयानी को टिकट, मुन्नी, मीना, नेगी, भौर्याल, चीमा, कोली, चौहान के टिकट कटे, एंटी इनकमबेंसी को हराने के लिए काटे 10 टिकट, 59 की घोषणा 11 पर पेंच

Share now

देहरादून: टिकट बँटवारे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त बना ली है। भाजपा ने 70 सीटों मे से 59 पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। लेकिन भाजपा ने सत्ता विरोधी लहर से जुझते 10 विधायकों के टिकट काट दिए हैं।
भाजपा नेतृत्व ने पूर्व सीएम जनरल बीसी खंडूरी की पुत्री और यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूरी का टिकट काट दिया है। रेनू बिष्ट को भाजपा ने यमकेश्वर में उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का टिकट भी काट दिया है और उनकी पत्नी कुंवरानी देवयानी को खानपुर से उम्मीदवार बनाया है।

थराली, पौड़ी, गंगोलीहाट, कर्णप्रयाग और कपकोट विधायकों का टिकट भी भाजपा आलाकमान ने काट दिया है। थराली सुरक्षित सीट से विधायक मुन्नी देवी का टिकट काटकर भोपाल राम टम्टा को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि कर्णप्रयाग से विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी का टिकट काटकर अनिल नौटियाल को टिकट दिया गया है। पौड़ी सुरक्षित सीट से मुकेश कोली का टिकट काटकर राज कुमार पोरी को टिकट दिया गया है। गंगोलीहाट सुरक्षित सीट से मीना गंगोला का टिकट काटकर फ़क़ीर राम टम्टा को टिकट दिया गया है।

भाजपा ने कपकोट से विधायक और पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल का टिकट काटकर सुरेश गरिया को टिकट दिया है। द्वाराहाट से विधायक महेश नेगी का टिकट काट दिया गया है और अनिल साही को मौका दिया गया है। जबकि अल्मोड़ा से विधायक और डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान का टिकट काट दिया गया है। यहाँ से कैलाश शर्मा को टिकट दिया गया है। काशीपुर से विधायक हरभजन सिंह चीमा का टिकट काटकर उनके बेटे त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट दिया गया है।

जबकि भाजपा ने पुरोला में उलटफेर करते हुए कांग्रेस छोड़कर गए राजकुमार को टिकट न देकर टिकट बँटवारे के दिन भाजपा में घर वापसी करने वाले दुर्गेश्वर लाल को टिकट दे दिया है। वहीं गंगोत्री से पूर्व विधायक दिवंगत गोपाल रावत की पत्नी की बजाय सुरेश चौहान को टिकट दिया है। भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायक रहे प्रीतम सिंह पंवार को धनौल्टी से भाजपा ने मैदान में उतारा है।
चकराता में इस बार मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी मधु चौहान को एक परिवार एक टिकट फ़ॉर्मूले के तहत टिकट न देकर सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को टिकट दिया गया है। देहरादून कैंट से दिवंगत हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को टिकट दिया गया है। भीमताल से भाजपा ने निर्दलीय विधायक रहे राम सिंह कैड़ा को टिकट दिया है।
जबकि नैनीताल से दो दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य को टिकट दिया गया है। यहाँ से पहले मोहन पाल को टिकट दिया जा रहा था लेकिन आखिरी वक्त में हरक सिंह रावत के जाने के बाद सरिता को पार्टी ज्वाइन कराकर टिकट दिया गया है।

भाजपा ने 11 सीटों पर प्रत्याशियों के ऐलान का फैसला दूसरी लिस्ट के लिए टाला है। इन 11 सीटों में टीएसआर की डोईवाला, हरक सिंह रावत की कोटद्वार सीट से लेकर केदारनाथ, हल्द्वानी, टिहरी, रुद्रपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, रानीखेत, जागेश्वर, लालकुंआ में प्रत्याशियों पर पेंच फंसा है।

भाजपा ने 70 सीटों में से 59 पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया

  • खटीमा – पुष्कर धामी
  • हरिद्वार- मदन कौशिक
  • पुरोला- दुर्गेश्वर लाल
  • यमुनोत्री- केदार सिंह रावत
  • गंगोत्री- सुरेश चौहान
  • बदरीनाथ- महेंद्र भट्ट
  • थराली- भोपाल राम टम्टा
  • कर्णप्रयाग- अनिल नौटियाल
  • रुद्रप्रयाग- भरत सिंह चौधरी
  • घनसाली- शक्तिलाल शाह
  • देवप्रयाग – विनोद कंडारी
  • नरेंद्रनगर- सुबोध उनियाल
  • प्रतापनगर- विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू
  • धनोल्टी- प्रीतम सिंह पंवार
  • चकराता- रामशरण नौटियाल
  • विकासनगर- मुन्ना सिंह चौहान
  • सहसपुर- सहदेव सिंह पुंडीर
  • धर्मपुर- विनोद चमोली
  • रायपुर- उमेश शर्मा काऊ
  • राजपुर रोड- खजानदास
  • देहरादून कैंट- सविता कपूर
  • मसूरी- गणेश जोशी
  • ऋषिकेश- प्रेमचंद अग्रवाल
  • भेल रानीपुर- आदेश चौहान
  • ज्वालापुर- सुरेश राठौर
  • भगवानपुर मास्टर सत्यपाल
  • रुड़की- प्रदीप बत्रा
  • खानपुर- कुंवर रानी देवयानी
  • मंगलौर- दिनेश पंवार
  • लक्सर- संजय गुप्ता
  • हरिद्वार ग्रामीण- स्वाणी यतीस्वरानंद
  • यमकेश्वर- रेणू बिष्ट
  • पौड़ी- राजकुमार कोली
  • श्रीनगर- धन सिंह रावत
  • चौबट्टाखाल- सतपाल महाराज
  • लैंसडौन- दिलीप सिंह रावत
  • धारचूला- धन सिंह धामी
  • डीडीहाट- बिशन सिंह चुफाल
  • पिथौरागढ़-चंद्रापंत
  • गंगोलीहाट-फकीर राम टम्टा
  • कपकोट- सुरेश गढ़िया
  • बागेश्वर चंदनराम दास
  • द्वाराहाट- अनिल शाही
  • सल्ट- महेश सिंह जीना
  • सोमेश्वर- रेखा आर्य
  • अल्मोड़ा-कैलाश शर्मा
  • लोहाघाट-पूरण सिंह फर्त्याल
  • चंपावत कैलाश गहतोड़ी
  • भीमताल- राम सिंह कैड़ा
  • नैनीताल सरिता आर्य
  • कालाढूंगी-बंशीधर भगत
  • रामनगर -दीवान सिंह बिष्ट
  • जसपुर- शैलेंद्र मोहन सिंघल
  • काशीपुर- त्रिलोक सिंह चीमा
  • बाजपुर- राजेश कुमार
  • गदरपुर- अरविंद पांडेय
  • किच्छा- राजेश शुक्ला
  • सितारगंज- सौरभ बहुगुणा
  • नानकमत्ता- प्रेमसिंह राणा

Show More

The News Adda

The News अड्डा एक प्रयास है बिना किसी पूर्वाग्रह के बेबाक़ी से ख़बर को ख़बर की तरह कहने का आख़िर खबर जब किसी के लिये अचार और किसी के सामने लाचार बनती दिखे तब कोई तो अड्डा हो जहां से ख़बर का सही रास्ता भी दिखे और विमर्श का मज़बूत मंच भी मिले. आख़िर ख़बर ही जीवन है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!